बीमारी का बगैर दवाई भी इलाज़ है,मगर मौत का कोई इलाज़ नहीं दुनियावी हिसाब किताब है कोई दावा ए खुदाई नहीं लाल किताब है ज्योतिष निराली जो किस्मत सोई को जगा देती है फरमान दे के पक्का आखरी दो लफ्ज़ में जेहमत हटा देती है

Wednesday 2 October 2019

आज का पंचांग व राशिफल

अंतर्गत लेख:


ऊं नमः शिवाय शिवजी सदा सहाय
ऊं नमः शिवाय गुरुजी सदा सहाय
ऊं नमः शिवाय श्री बालाजी सदा सहाय



निशुल्क पंचांग अपने मोबाइल फोन पर मंगवाने /ग्रुप में जुड़ने के लिए9911342666 पर अपने नाम के साथ में शहर का नाम लिख कर व्हाट्सएप्प करे

 *आज का श्री बालाजी पंचांग* ~
⛅ *दिनांक 22 सितम्बर 2019*
⛅ *दिन - रविवार*
⛅ *विक्रम संवत - 2076
⛅ *शक संवत -1941*
⛅ *अयन - दक्षिणायन*
⛅ *ऋतु - शरद*
⛅ *मास - अश्विन
⛅ *पक्ष - कृष्ण*
⛅ *तिथि - अष्टमी रात्रि 07:50 तक तत्पश्चात नवमी*
⛅ *नक्षत्र - मॄगशिरा सुबह 11:47 तक तत्पश्चात आर्द्रा*
⛅ *योग - व्यतीपात रात्रि 08:27 तक तत्पश्चात वरीयान्*
⛅ *राहुकाल - शाम 04:50 से शाम 06:20 तक*
⛅ *सूर्योदय - 06:28*
⛅ *सूर्यास्त - 18:35*
⛅ *दिशाशूल - पश्चिम दिशा में*
⛅ *व्रत पर्व विवरण - महालक्ष्मी व्रत समाप्त, अष्टमी का श्राद्ध*
💥 *विशेष - अष्टमी को नारियल का फल खाने से बुद्धि का नाश होता है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*
💥 *रविवार के दिन स्त्री-सहवास तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)*
💥 *रविवार के दिन मसूर की दाल, अदरक और लाल रंग का साग नहीं खाना चाहिए।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, श्रीकृष्ण खंडः 75.90)*
💥 *रविवार के दिन काँसे के पात्र में भोजन नहीं करना चाहिए।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, श्रीकृष्ण खंडः 75)*
💥 *स्कंद पुराण के अनुसार रविवार के दिन बिल्ववृक्ष का पूजन करना चाहिए। इससे ब्रह्महत्या आदि महापाप भी नष्ट हो जाते हैं।*
*लक्ष्मी माँ की प्रसन्नता पाने हेतु*
🙏🏻 *समुद्र किनारे कभी जाएँ तो दिया जला कर दिखा दें ...समुद्र की बेटी हैं लक्ष्मी ... समुद्र से प्रगति है ...समुद्र मंथन के समय.... अगर दिया दिखा कर " ॐ वं वरुणाय नमः " जपें और थोड़ा गुरु मंत्र जपें मन में तो वरुण भगवान भी राजी होंगे और लक्ष्मी माँ भी प्रसन्न होंगी |
बृहस्पति नीति* 🌷
🙏🏻 *बृहस्पति देवताओं के गुरु हैं। उन्होंने ऐसी कई बातें बताई हैं, जो हर किसी के लिए बहुत काम की साबित हो सकती हैं। बृहस्पति ने इन ऐसे नीतियों का वर्णन किया है, जो किसी भी मनुष्य को सफलता की राह पर ले जा सकती हैं।*
➡ *मुश्किल कामों में भी आसानी से पा लेंगे सफलता अगर ध्यान रखेंगे ये 3 बातें*
🙏🏻 *हर परिस्थिति में भगवान को याद रखें*
🌷 श्लोक
*सकृदुच्चरितं येन हरिरित्यक्षरद्वयम।*
*बद्ध: परिकरस्तेन मोक्षाय गमनं प्रति।।*
🙏🏻 *अर्थात*
*मनुष्य को हर परिस्थिति में भगवान को याद करना चाहिए, क्योंकि भगवान का स्मरण ही हर सफलता की कुंजी हैं। जो मनुष्य इस बात को समझ लेता है, उसे जीवन में सभी सुख मिलते हैं और स्वर्ग पाना संभव हो जाता है।*
🙏🏻 *दुर्जनों को छोड़, सज्जनों की संगती करें*
🌷 *श्लोक*
*त्यज दुर्जनसंसर्ग भज साधुसमागम।*
*कुरु पुण्यमहोरात्रं स्मर नित्यमनित्यता।।*
🙏🏻 *अर्थात*
*मनुष्य को दुर्जन यानी बुरे विचारों और बुरे आदतों वाले लोगों की संगति छोड़कर, बुद्धिमान और सज्जन लोगों से दोस्ती करनी चाहिए। सज्जन लोगों की संगति में ही मनुष्य दिन-रात धर्म और पुण्य के काम कर सकता है।*
🙏🏻 *हर कोई मनुष्य का साथ छोड़ देता है लेकिन धर्म नहीं*
🌷 *श्लोक*
*तैस्तच्छरीरमुत्सृष्टं धर्म एकोनुग्च्छति।*
*तस्ताद्धर्म: सहायश्च सेवितव्य सदा नृभि:।।*
🙏🏻 *अर्थात*
*हर कोई कभी न कभी साथ छोड़ देता ह, लेकिन धर्म कभी मनुष्य का साथ नहीं छोड़ता। जब कोई भी अन्य मनुष्य या वस्तु आपका साथ नहीं देते, तब आपके द्वारा किए गए धर्म और पुण्य के काम ही आपकी मदद करते हैं और हर परेशानी में आपकी रक्षा करते हैं।*
आज का राशिफल🕉
मेष
व्यापार में आपको बड़ी सफलता मिलेगी। नए सौदे लाभदायक रहेंगे और मददगार लोग आपको मुश्किलों से बचाएंगे। मातृ संबंध मौद्रिक लाभों के साधन के रूप में कार्य कर सकते हैंI छात्रों को अपने एकाग्रता के स्तर पर ध्यान देने की आवश्यकता है। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा I विवाह योग्य जातको का विवाह संबंध निश्चित हो सकता है। आप पीठ और घुटनों के दर्द से पीड़ित हो सकते हैं।
वृष
आज आप अत्यधिक आशावादी न बनें और अत्यधिक सतर्क रहने का प्रयास करें। तीव्र प्रगति के बावजूद आपको धीरे-धीरे आगे बढ़ने और व्यवस्थित रूप से काम करने की आवश्यकता है। आपको अनुशासित रहना चाहिए। यदि आप विरोधाभासी कार्य करते हैं, तो आप आपदा का सामना करने के लिए तैयार रहें I आर्थिक मामलों में आपको संयम बरतना चाहिए। धन की रुकावट के परिणामस्वरूप परिवार में असंतोष हो सकता है I
मिथुन
नौकरी और संचार के लिए अनुकूल समय है। आपको करियर में विस्तार के लिए नए रास्ते मिलेंगे। आपको नए कौशल विकसित करने का अवसर मिलेगा जो आपकी नई जिम्मेदारियों को समझने और संभालने में काम आएगा। छात्र का प्रदर्शन संतोषजनक होगा। माता-पिता अपने बच्चों के प्रदर्शन को लेकर खुश होंगे। आपको नए क्षेत्रों में उद्यम करने का अवसर मिलेगा और आप अपने प्रयासों में सफल रहेंगे
कर्क
आज आपके लिए अपने जोखिम लेने की क्षमताओं पर अंकुश लगाना बेहतर होगा किंतु आपने पहले से जो भी जोखिम उठाए हैं, उन्हें उपयुक्त रूप से पुरस्कृत किया जाएगा। निवेश समझदारी से करें अन्यथा स्थिति अस्थिर हो सकती है। आपके भाई-बहनों के साथ आपकी लडाई हो सकती है। आपको अपने परिवार के किसी छोटे सदस्य की शादी का खर्च उठाना पड़ सकता है। अपने काम की वजह से आपको लगातार यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है।

सिंह
नए व्यापार संबंधों और सौदों में निवेश करने के लिए समय अनुकूल है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। कार्य संबंधी यात्राएं और सहयोग आने वाले महीनों में सकारात्मक परिणाम देंगे। आप रोमांटिक संपर्क के मामले में भाग्यशाली रहेंगे I आपके आवेगपूर्ण व्यवहार के कारण जीवनसाथी के साथ अनबन हो सकती है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
कन्या
व्यापारी संदर्भ में आपको शुभ समाचार मिल सकता है। आपके वरिष्ठ व सहयोगी आपको पूर्ण सहयोग देंगे। आपके कई लोगों से मित्रतापूर्ण संबंध बनेंगे। इच्छाओं और महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति होगी। आपको वाहन की प्राप्ति भी हो सकती है। एक यादगार यात्रा होने की भी संभावना है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। यह समय प्रेम संबंधों के लिए भी अच्छा है।
तुला
नए कामों में दिलो-दिमाग से लग जाएं और खाली बैठने से बचें। नई शुरुआत के लिए आपको थोड़ी अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है, किन्तु आने वाले समय में आर्थिक लाभ होगा। प्रेम-संबंधो की बात हो तो परिजनों की सलाह अवश्य ले। पारिवारिक जीवन बेहतर रहेगा। प्रेम विषयों की स्थिति गंभीर हो सकती है। प्रेम विषयों में भावुक होकर निर्णय लेना उचित नहीं होगा। नए रिश्ते बनाने से भी बचें। आपकी आरोग्य शक्ति बढी होने के कारण रोग शीघ्र प्रभावित नहीं कर पाएंगे।
वृश्चिक राशि
आप नियमों  का पालन करने के लिए बाध्य है, जिसके चलते परियोजनाओं में देरी हो सकती है। आपके कुछ वरिष्ठ साथी खुले तौर पर अनैतिक हो सकते है और अपनी संभावनाओं को अवरुद्ध करने का प्रयास कर सकते है। प्रत्यक्ष टकराव की बजाय आप कूटनीति और चतुराई का प्रयोग कर स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास करें। आर्थिक रूप से चीजें स्थिर रहेंगी। आपका पारिवारिक-जीवन सुचारू बना रहेगा, बशर्ते आप शांति और धैर्य बनाए रखें।
धनु
आप में आत्मविश्वास की वृद्धि होगी और आप बहुत साहसी बनेंगे। आप अपने वरिष्ठों का ध्यान आकर्षित करेंगे और योग्यता साबित करने के लिए आपको अनुकूल अवसर मिलेंगे। सामाजिक रूप से आप लोकप्रियता हासिल करेंगे और कई नए दोस्ताना रिश्ते बनाएंगे, जिनमें से कुछ आपको बहुत पसंद करेंगे। आप अपने शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे। भाई-बहनों के लिए समय शुभ नहीं है I
मकर
आय अच्छी रहेगी किंतु बेकार की गतिविधियों पर अंकुश लगाना बेहतर रहेगा। आपको अपने करियर में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। भावनाओं में बहकर कोई भी निर्णय ना लें, निष्पक्षता बनाएं रखें। आर्थिक संदर्भ में यात्रा आपको नए अवसर प्रदान कर सकती है। आज आप किसी पुराने परिचित से अचानक ही मिल सकते है।
कुम्भ
वित्तीय रूप से यह अच्छा दिन नहीं है। नया निवेश समस्याएं पैदा कर सकता है। किसी जानकार से सलाह लेना बेहतर रहेगा। काम का दबाव बढ़ेगा और आप अपने लक्ष्यों को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे। आज आपको कुछ कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन बढ़िया रहेगा। आपको परिवार के सदस्यों का पूरा सहयोग और स्नेह मिलेगा। प्रेम संबंध अच्छे रहेंगे। आप जीवनशैली में कुछ बदलाव लाएंगे जिससे आप और अधिक सकारात्मक महसूस करेंगे।
मींन
यदि परीक्षा या प्रतियोगिता के माध्यम से नौकरी की तलाश है तो चीजें आपके पक्ष में होंगी। नौकरी में रहने वाले खुद को सफलता की सीढ़ी पर पाएंगे और प्रतिद्वंद्वी गतिविधियां आपको नुकसान नहीं पहुचाएंगी। कोर्ट-कचहरी के मामले आपके पक्ष में हल होंगे। अचानक की गई यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी। आप सामाजिक और पेशेवर हलकों में सम्मान हासिल करेंगे। आप परिवार में स्वस्थ संबंधों का आनंद लेंगे और उत्सव भी मना सकते
🎂🥧🎂🥧🎂🥧🎂
जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं
दिनांक 22 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 4 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति जिद्दी, कुशाग्र बुद्धि वाले, साहसी होते हैं। ऐसे व्यक्ति को जीवन में अनेक परिवर्तनों का सामना करना पड़ता है। जैसे तेज स्पीड से आती गाड़ी को अचानक ब्रेक लग जाए ऐसा उनका भाग्य होगा। लेकिन यह भी निश्चित है कि इस अंक वाले अधिकांश लोग कुलदीपक होते हैं। आपका जीवन संघर्षशील होता है। इनमें अभिमान भी होता है। ये लोग दिल के कोमल होते हैं किन्तु बाहर से कठोर दिखाई पड़ते हैं। इनकी नेतृत्व क्षमता के लोग कायल होते हैं।

शुभ दिनांक : 4, 8, 13, 22, 26, 31

शुभ अंक : 4, 8,18, 22, 45, 57


शुभ वर्ष : 2017, 2020, 2031, 2040, 2060

ईष्टदेव : श्री गणेश, श्री हनुमान,

शुभ रंग : नीला, काला, भूरा

कैसा रहेगा यह वर्ष
यह वर्ष पिछले वर्ष के दुष्प्रभावों को दूर करने में सक्षम है। आपको सजग रहकर कार्य करना होगा। परिवारिक मामलों में सहयोग के द्वारा सफलता मिलेगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी, वहीं मित्र वर्ग का सहयोग मिलेगा। नवीन व्यापार की योजना प्रभावी होने तक गुप्त ही रखें। शत्रु पक्ष पर प्रभावपूर्ण सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा प्रयास करें तो उन्नति के चांस भी है। विवाह के मामलों में आश्चर्यजनक परिणाम आ सकते हैं।
LAL Kitab Anmol

0 comments:

Post a Comment

अपनी टिप्पणी लिखें

 
भाषा बदलें
हिन्दी टाइपिंग नीचे दिए गए बक्से में अंग्रेज़ी में टाइप करें। आपके “स्पेस” दबाते ही शब्द अंग्रेज़ी से हिन्दी में अपने-आप बदलते जाएंगे। उदाहरण:"भारत" लिखने के लिए "bhaarat" टाइप करें और स्पेस दबाएँ।
भाषा बदलें