बीमारी का बगैर दवाई भी इलाज़ है,मगर मौत का कोई इलाज़ नहीं दुनियावी हिसाब किताब है कोई दावा ए खुदाई नहीं लाल किताब है ज्योतिष निराली जो किस्मत सोई को जगा देती है फरमान दे के पक्का आखरी दो लफ्ज़ में जेहमत हटा देती है

Tuesday 29 October 2019

आज़ का राशिफल व दैनिक पंचांग व जानकारी



ऊं नमः शिवाय शिवजी सदा सहाय
ऊं नमः शिवाय गुरुजी सदा सहाय
ऊं नमः शिवाय श्री बालाजी सदा सहाय
ऊं दुर्गा नमो नमः

निशुल्क पंचांग अपने मोबाइल फोन पर मंगवाने के लिए 9911342666 पर अपने नाम के साथ में शहर का नाम लिख कर व्हाट्सएप्प करे
 ~ *आज का श्री बालाजी पंचांग* ~
⛅ *दिनांक 30 अक्टूबर 2019*
⛅ *दिन - बुधवार*
⛅ *विक्रम संवत - 2076*
⛅ *शक संवत -1941*
⛅ *अयन - दक्षिणायन*
⛅ *ऋतु - हेमंत*
⛅ *मास - कार्तिक*
⛅ *पक्ष - शुक्ल*
⛅ *तिथि - तृतीया 31 अक्टूबर रात्रि 02:01 तक तत्पश्चात चतुर्थी*
⛅ *नक्षत्र - अनुराधा रात्रि 10:00 तक तत्पश्चात ज्येष्ठा*
⛅ *योग - सौभाग्य दोपहर 12:07 तक तत्पश्चात शोभन*
⛅ *राहुकाल - दोपहर 12:10 से दोपहर 01:34 तक*
⛅ *सूर्योदय - 06:40*
⛅ *सूर्यास्त - 18:03*
⛅ *दिशाशूल - उत्तर दिशा में*
⛅ *व्रत पर्व विवरण -
 💥 *विशेष - तृतीया को पर्वल खाना शत्रुओं की वृद्धि करने वाला है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*
         *बच्चो को कफ हो तो* 🌷
👩‍👧‍👦 *बच्चों को कफ की प्रधानता होती है | खुश्की होती है....साल में २-३ बार कफ जन्य रोग होते हैं ...बच्चे बीमार होते हैं | बच्चो को अदरक का रस और शहद चटायें अथवा हरड और शहद चटा देव अथवा १ तोला ( १० ग्राम ) लहसुन, ५० ग्राम शहद कूटके चटनी बना दें ...वो बच्चों को २-२ ग्राम चटावें | बच्चे बढ़िया रहेंगे |*
     
🌷 *वास्तु शास्त्र* 🌷
🏡  *घर में तिजोरी के आसपास और किचन में जूते-चप्पल नहीं लेकर जाना चाहिए। ये आदत आपके लिए कई तरह के नुकसान का कारण बन सकती है।*
       
🌷 *सौभाग्य और ऐश्वर्य बढाने हेतु* 🌷
🙏🏻 *शुक्रवार के दिन जो लोग अपने जीवन में सुख सौभाग्य और ऐश्वर्य को बढ़ाना चाहे वे शुक्रवार का व्रत करें | व्रत मतलब नमक -मिर्च बिना का भोजन ..खीर आदि खा सकते हैं और जप ज्यादा करें |*
🌷 *करेला कैसे खाये* 🌷
➡ *हमारे शरीर में छ: रस चाहिए - मीठा, खट्टा, खारा, तीखा, कषाय और कड़वा | पांच रस, खट्टा/खारा/तीखा, तो बहुत खाते हैं लेकिन कड़वा नहीं खाते हैं | कड़वा कुदरत ने करेला बनाया है, लेकिन करेले को निचोड़ के उस की कड़वाहट निकाल देते हैं | करेले का छिलका नहीं उतारना चाहिए और उसका कड़वा रस नहीं निकालना चाहिए | हफ्ते में, पन्द्रह दिन में एक दिन करेला खाना तबियत के लिए अच्छा है |*
आज का राशिफल🕉
मेष
: आपके अपने आपकी उन्नति से खुश नहीं हैं। अपनों की बेरुखी से दुखी होंगे। किसी बात से परेशान रहेंगे। रूका धन आने की उम्मीद है। मित्रों से विवाद की स्थिति बनेगी। संतान सुख संभव है।


वृषभ
व्यवसाय में नई योजना लागू होगी। अधिकारी आपके व्यवहार से खुश होंगे। झूठ बोलने की आदत छोड़ दें। नए संबंधों के कारण जीवन में परिवर्तन होगा। संतान बाधा दूर करने के लिए पितृ तर्पण करें, लाभ होगा।


मिथुन
 राजनीति से जुड़े जातकों के दायित्वों में वृद्धि होगी। पुराने विवाद आज सुलझ सकते हैं। आजीविका के लिए अपनों का साथ लाभदायक रहेगा। नए कार्य की शुरुआत से संतोष रहेगा।
कर्क राशिफल
लगातार व्यवसाय में आ रही अड़चन से परेशान रहेंगे। लोगों की बातों में आकर अपना जमा जमाया काम बिगाड़ लेंगे। समझ से काम करें। महत्वपूर्ण लोगों से संबंध बनेंगे। भवन भूमि पर निवेश लाभ देगा।


सिंह
 भरोसेमंद लोगों के साथ काम की शुरुआत लाभ दायक रहेगी। कार्यस्थल पर अनुकूल माहौल मिलने से काम जल्दी पूरा होगा। भविष्य के प्रति चिंता में रहेंगे। त्वचा से संबंधित रोग से पीड़ित रहेंगे।
कन्या
: आपकी बातों को अधिकारियों को समझाने में सफल होंगे। प्रेम प्रसंग के चलते फैसले लेना होंगे। अपने अधिकारों का गलत प्रयोग मुसीबत में डाल सकता
 तुला
 समझ से काम करें, जल्दबाजी न करें। व्यापार में कामयाबी मिलेगी। अध्यन में आ रही रुकावट दूर होगी। दूसरे के निजी मसलों में अपनी राय न दें। पुराने मित्रों से भेंट होगी।


वृश्चिक
 युवाओं को करियर में बड़ी सफलता मिलने के आसार है। पारिवारिक विवादों में उलझे रहेंगे। आर्थिक संकट दूर होगा। मनचाहा जीवनसाथी मिलने से खुश होंगे। वाहन क्रय कर सकते हैं।
धनु
: सफलता में आ रही मुश्किल दूर होगी। नकारात्मक सोच न रखें, इससे आपके व्यक्तित्व पर विपरीत असर होगा। व्यवसाय में नई योजना सफल होगी। पारिवारिक जरूरी मुद्दों पर चर्चा हो सकती है।


मकर
: राजनीति से जुड़े लोगों के लिए समय अच्छा है। उधार दिए पेसे आज मिल सकते हैं। अपने अधिनस्तों के साथ तालमेल बैठाकर काम करें। नये सैदे लाभकारी होंगे। बहनों से झगड़ा होगा।


कुंभ
करियर में सफलता के नए अवसर मिलेंगे। परीक्षार्थी परिणाम को लेकर चिंतित रहेंगे। साझेदारी में धोखा मिलने के आसार है। सतर्कता से काम लें। पुराने विवाद आज फिर उभर सकते हैं।


मीन
 आय के नए स्त्रोत बनेंगे। घेरलू समस्या सबको न बताएं। अपनी आदतों को बदलें, लोग आपका गलत फायदा उठाते हैं। आर्थिक मामले हल होंगे। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं।
🎂🎂🎂🎂🎂🎂🎂
जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभाशीष
अंक ज्योतिष के अनुसार आपका मूलांक तीन आता है। यह बृहस्पति का प्रतिनिधि अंक है। ऐसे व्यक्ति निष्कपट,  दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं। अनुशासनप्रिय होने के कारण कभी-कभी आप तानाशाह भी बन जाते हैं। आप दार्शनिक स्वभाव के होने के बावजूद एक विशेष प्रकार की स्फूर्ति रखते हैं। आपकी शिक्षा के क्षेत्र में पकड़ मजबूत होगी। आप एक सामाजिक प्राणी हैं। आप सदैव परिपूर्णता या कहें कि परफेक्शन की तलाश में रहते हैं यही वजह है कि अकसर अव्यवस्थाओं के कारण तनाव में रहते हैं।

शुभ दिनांक : 3, 12,   21,  30

शुभ अंक : 1,  3,  6,  7,  9,
शुभ वर्ष : , 2020 2022 2028,  2030,  2031,  2034,  2043,  2049,  2052,   

ईष्टदेव : देवी सरस्वती,  देवगुरु बृहस्पति,  भगवान विष्णु

शुभ रंग : पीला,  सुनहरा और गुलाबी

कैसा रहेगा यह वर्ष
आपके लिए यह वर्ष सुखद है। किसी विशेष परीक्षा में सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा के लिए प्रतिभा के बल पर उत्तम सफलता का है। नवीन व्यापार की योजना भी बन सकती है। दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी। घर या परिवार में शुभ कार्य होंगे। महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग भी है। मित्र वर्ग का सहयोग सुखद रहेगा। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे।
LAL Kitab Anmol

0 comments:

Post a Comment

अपनी टिप्पणी लिखें

 
भाषा बदलें
हिन्दी टाइपिंग नीचे दिए गए बक्से में अंग्रेज़ी में टाइप करें। आपके “स्पेस” दबाते ही शब्द अंग्रेज़ी से हिन्दी में अपने-आप बदलते जाएंगे। उदाहरण:"भारत" लिखने के लिए "bhaarat" टाइप करें और स्पेस दबाएँ।
भाषा बदलें